[2023] Sambal Card Download करने का आसान तरीका, मोबाइल से भी हो जायेगा काम

sambal card download

मध्य प्रदेश सरकार की मातृत्व सहायता, अंत्येष्ठी सहायता, शिक्षा सहायता यहाँ तक की आयुष्मान भारत का लाभ लेने के लिए भी संबल कार्ड ज़रूरी होता है। 

संबल योजना के लाभार्थी घर बठे ही मोबाइल के ज़रिए अपना Sambal Card Download कर सकते है। लेकिन क्या आप इसकी प्रोसेस जानते है?

इस आर्टिकल में हम संबल कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान तरीके से समझायेंगे, इसके साथ ही ये भी बताएँगे अगर डाउनलोड करने में दिक्कत आये तो आपको क्या करना चाहिए। इसके लिए आर्टिकल अंत तक ज़रूर पढ़े 

MP Sambal Yojana Card Download 

मध्य प्रदेश की संबल योजना का लाभार्थी कार्ड बड़ी ही आसानी से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है। MP Jankalyan Portal के माध्यम से कोई भी अपना Sambal Card डाउनलोड कर सकता है। 

संबल कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप नीचे बताई गयी है। 

एमपी संबल कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

MP Sambal Card Download आप मध्य प्रदेश श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल से कर सकते है। मध्य प्रदेश के नागरिक कैसे ऑनलाइन माध्यम से एमपी संबल योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते है, आइये स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को समझते है – 

Step 1 – जनकल्याण संबल योजना पोर्टल खोलें 

नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए श्रम विभाग के अधिकारी पोर्टल पर अपना संबल योजना कार्ड या पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।

sambal portal

Step 2 – हितग्राही विवरण विकल्प चुनें 

नागरिक को जनकल्याण संबल योजना के पोर्टल पर ऊपर दिए गए “हितग्राही विवरण” के विकल्प में जाकर संबल योजना कार्ड डाउनलोड करना होगा। जैसा कि नीचे चित्र से समझ सकते हैं।

Step 3 – संबल / समग्र Member ID दर्ज करें

याद रखें कि, नागरिकों को संबल योजना पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए संबल योजना रजिस्ट्रेशन संख्या या समग्र सदस्य आईडी की आवश्यकता होती है

नागरिक हितग्राही विवरण पर क्लिक करने पर एक नया पॉपअप पेज खुलेगा। नागरिक को इस पेज पर अपनी संबल आईडी संख्या या पूरे सदस्य आईडी संख्या भरनी होगी।

sambal portal hitgrahi vivran

नागरिक को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या या पूरी आईडी संख्या भरने के बाद विवरण देखने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 4 – संबल योजना कार्ड का विवरण देखें

नागरिक जनकल्याण संबल आईडी का पूरा विवरण देखने के लिए “नागरिक डैशबोर्ड” ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। नागरिक यहां अपना नाम और अन्य जानकारी (श्रमिक पंजीयन की जानकारी) देख सकते हैं।

sambal card holder details

Step 5 – संबल कार्ड डाउनलोड करें 

श्रम पंजीयन की जानकारी डाउनलोड करने के बाद नागरिक नीचे प्रिंट विकल्प पर क्लिक करके अपना संबल योजना कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। प्रिंट विकल्प पर क्लिक करने के बाद नवीनतम MP Sambal 2.0 कार्ड डाउनलोड होगा।

sambal card download

इस तरह घर बैठे MP Sambal Yojana Card डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश संबल योजना कार्ड पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि किसी नागरिक को ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश संबल योजना कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वह नजदीकी CSC Center में जाकर अपना कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं।

क्या नाम से संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे?

यहाँ यह बात ध्यान देने वाली है, कि आप नाम और जिला के ज़रिए अपना संबल कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते है, इसके लिए आपको समग्र आईडी और मेंबर आईडी की ज़रूरत होती है। 

संबल योजना की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें?

आप अपना नाम Sambal Yojana की पात्रता सूची में देखने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • पहले sambal.mp.gov.in पर जाएँ
  • तब मेन्यू बार में “एमआईएस” के विकल्प पर क्लिक करें
  • “जिला डैशबोर्ड” के विकल्प पर क्लिक करें
  • नए खुले पेज पर “स्थानीय निकाय-वार पंजीयन” के आगे “+More” के आप्शन पर क्लिक कर दें 
  • यहाँ आपको अपना जिला और स्थानीय निकाय चुनना होगा, जिसके बाद कैप्चा भरकर “संबल सदस्यों की सूची देखें” विकल्प चुनें 

आपके सामने एक लिस्ट खुल जायेगी, जिसमे आप अपना नाम देख सकते है 

संबल कार्ड योजना से किन किन योजनाओं का लाभ मिलेगा

  • खेलकूद प्रोत्साहन योजना
  • सुपर 5000 योजना
  • अंत्येष्टि सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना (सामान्य मृत्यु तथा दुर्घटना मृत्यु)
  • अनुग्रह सहायता योजना (स्थायी अपंगता तथा आंशिक स्थायी अपंगता)
  • मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • प्रसव पूर्व जाँच प्रोत्साहन राशि योजना (ANC)
  • प्रसव उपरान्त सहायता राशि योजना
  • स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन राशि

संबल कार्ड योजना के लाभ तथा विशेषताएँ

  • राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं को मातृत्व प्रोत्साहन पैकेज देगी
  • योग्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन पैकेज मिलेगा
  • राज्यवासी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेंगे
  • मध्यप्रदेश में दुर्घटना ग्रस्त लोगों का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए कुछ धनराशि देना 
  • अंतिम संस्कार की सहायता करेगा 
  • जिन उम्मीदवारों का बिजली का बिल बकाया होगा 
  • उनका बिजली का बिल माफ किया जाएगा
  • कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ उपकरण प्रदान किए जाएंगे, इसका कोई भी शुल्क नहीं होगा
  • निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा
  • रोजगार के अवसर और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ

निष्कर्ष 

मध्य प्रदेश के लाभार्थी अपना Sambal Card Download जनकल्याण संबल योजना पोर्टल से बड़ी ही आसानी से कर सकते है। हालाँकि याद रखे, अपना संबल कार्ड डाउनलोड करते समय आपको Samagra ID और Member ID की जानकारी दर्ज करनी होती है। इसकी पूरी प्रक्रिया को हमने ऊपर आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप बताया है। 

यदि फिर भी किसी तरह की असमर्थता आती है तो आप नजदीकी CSC सेंटर से भी अपना कार्ड मामूली शुल्क देके डाउनलोड करवा सकते है। योजना से जुड़े अन्य सवाल कमेंट कर के पूछ सकते है।

1 thought on “[2023] Sambal Card Download करने का आसान तरीका, मोबाइल से भी हो जायेगा काम”

Leave a Reply