श्रमिक पंजीयन की स्थिति देखें मोबाइल से, सिर्फ एक क्लिक में [2023]

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संबल योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार दिव्यांगता सहायता, दुर्घटना सहायता और अंत्येष्ठी सहायता की एकमुश्त राशि प्रदान करती है। इसका लाभ लेने के लिए आपका संबल पोर्टल पर श्रमिक पंजीयन होना ज़रूरी होता है। 

असंगठित श्रमिकों को विभिन्न परिस्थितियों में 4 लाख रु तक की सहायता राशि दी जाती है

☑️ अंत्येष्ठी सहायता – 5,000 रु 

☑️ सामान्य मृत्यु सहायता – 2,00,000 रु 

☑️ दुर्घटना मृत्यु सहायता – 4,00,000 रु 

☑️ आंशिक दिव्यांगता सहायता – 1,00,000 रु 

☑️ स्थाई दिव्यांगता सहायता – 2,00,000 रु 

यदि आपने भी श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया हुआ है, और अभी अपने श्रमिक पंजीयन की स्थिति देखना चाहती है, तो इस आर्टिकल में हम आपको श्रमिक पंजीयन स्थिति देखने की पूरी प्रक्रिया समझा रहे है। 

सबसे अच्छी बात है दोस्तों, की आप अपने श्रमिक पंजीयन की स्थिति स्वयं ही अपने मोबाइल फ़ोन पर भी देख सकते है। जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।  

श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे देखें?

श्रमिक पंजीयन की स्थिति संबल पोर्टल से देखने की सुविधा उपलब्ध है। अपने पंजीयन की स्थिति की जांच आप कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के ज़रिए भी बड़ी आसानी से कर सकते है। 

👉 सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन पर संबल पोर्टल sambal.mp.gov.in खोल लें 

👉 मुख्य पृष्ठ पर मेनू बार में ‘आवेदन की स्थिति’ बटन पर क्लिक दें 

👉 आपके सामने पंजीयन की स्थिति वाला पेज खुल जाएगा, जिसमे आपसे आपका 9 अंकों का समग्र आईडी पूछा जायेगा। यहाँ अपना समग्र आई डी दर्ज करें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड टाइप कर के ‘सदस्य की जानकारी देखें’ बटन पर क्लिक कर दें 

आपके सामने आपके श्रमिक पंजीयन की स्थिति दिखाई देगी।  

श्रमिक पंजीयन की ऑफिसियल वेबसाइट 

श्रमिक पंजीयन की ऑफिसियल वेबसाइट संबल पोर्टल sambal.mp.gov.in है। नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर भी आप इस वेबसाइट पर डायरेक्ट पहुच सकते है। 

आवश्यक दस्तावेज़

अपने श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए आपको सिर्फ अपने समग्र आईडी की आवश्यकता होती है। अपने 9 अंको वाला समग्र आई डी नंबर दर्ज कर आप आसानी से अपने पंजीयन की स्थिति देख सकते है। इसके अलावा आपको किसी अन्य दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होती है। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में बताई गयी प्रक्रिया फॉलो कर आप अपने श्रमिक पंजीयन की स्थिति बड़ी ही आसानी से देख सकते है, और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का फायदा उठा सकते है। 

अपने श्रमिक पंजीयन की जांच के लिए आपको सिर्फ अपने समग्र आईडी की ज़रूरत होती है, और स्थिति की जांच आप अपने मोबाइल फ़ोन पर भी कर सकते हो। हालांकि ध्यान रहे, श्रमिक पंजीयन की स्थिति सिर्फ उन्ही श्रमिकों को दिखाई देगी, जिन्होंने संबल पोर्टल पर पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। अन्य किसी भी तरह के अपने सवाल आप हमे कमेंट कर के पूछ सकते है। धन्यवाद!

Leave a Reply