संबल कार्ड के 6 फायदें: हर एक लाभ जानें डिटेल में

साल 2018 में शुरू हुई, संबल कार्ड योजना बच्चो को स्कालरशिप, दुर्घटना बीमा, सस्ती बिजली, कृषि में आर्थिक सहायता जैसे अनेकों फायदें इसके लाभार्थियों को देती है। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना यानि कि संबल कार्ड, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू की थी। असंगठित क्षेत्र के वो श्रमिक जिन्हें न रोज़गार की सुरक्षा है ना वेतन की गारंटी। अब तक संबल कार्ड के लिए 1 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपना पंजीयन करा लिया है। 

दोस्तों, अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे है, और अब तक अपने संबल कार्ड नहीं बनाया है। तो इस आर्टिकल में हम संबल कार्ड के वो सभी फायदें बताने जा रहे है, जिसे पढ़ के आपको समझ आ जायेगा, कि क्यों आपको आज ही अपना संबल कार्ड बनवा लेना चाहिए। 

संबल कार्ड के फायदें

संबल कार्ड के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार इन सभी क्षेत्रों में श्रमिकों को मदद करती है –

  • बच्चों की शिक्षा में सहायता 
  • दुर्घटना बीमा 
  • सस्ती बिजली 
  • कृषि हेतु सहायता 
  • निःशुल्क इलाज 
  • अंत्येष्ठी में सहायता 

चलिए, अब विस्तार से जानते है, ऊपर बताई गयी हर एक स्थिति में एक श्रमिक को संबल कार्ड से असल रूप में क्या क्या लाभ प्राप्त होते है।    

1. बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा

संबल कार्ड के तहत इससे जुड़े परिवारों के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाती है, जिसमे स्कूली शिक्षा के साथ साथ उच्च शिक्षा भी शामिल है। साथ ही कई तरह की प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है। 

  • कक्षा 1 से पीएचडी तक निः शुल्क शिक्षा 
  • प्राइवेट कॉलेज की फीस का खर्च भी सरकार उठाएगी 
  • कक्षा 12 में टॉप करने वाले 5000 बच्चों को 30 हज़ार रु प्रोत्साहन राशि

2. दुर्घटना बीमा

योजना के तहत संबल कार्ड धारक श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में 4 लाख एवं सामान्य मृत्यु की स्थिति में परिवार को 2 लाख रु की सहायता राशि दी जाती है। 

ऐसी परिस्थितयों में श्रमिक के परिवार को मुआवज़े के लिए चक्कर ना काटने पड़े, इसके लिए तत्काल DBT यानि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर का प्रावधान है। अब तक 17,766 लोगों को इसका लाभ मिल चूका है। 

  • स्थाई दिव्यांगता के लिए 2,00,000 रु 
  • आंशिक दिव्यांगता के लिए 1,00,000 रु 
  • दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4,00,000 रु 
  • सामान्य मृत्यु होने पर 2,00,000 रु 

3. सस्ती बिजली

संबल कार्ड में रजिस्टर्ड परिवारों को सरल बिजली बिल (संबल) के तहत हर माह आधिकतम 200 रु का ही बिल जमा करना होगा। 

साथ ही साथ जिन के घर विद्युत कनेक्शन नहीं है, उन्हें नया कनेक्शन बिलकुल मुफ्त दिया जायेगा। वर्तमान में 53 लाख से भी ज्यादा लोग इसका लाभ प्राप्त कर रहे है।  

  • अधिकतम 200 रु बिजली बिल 
  • नया कनेक्शन बिलकुल फ्री 
  • 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वालो को मिलेगा लाभ

4. कृषि हेतु सहायता

ढाई एकड़ से कम भूमि वाले किसान और कृषि श्रमिकों को भी संबल कार्ड का फायदा मिलता है। इसके तहत कृषि उपकरण खरीदने के लिए अनुदान, बिजली बिल माफ़ी और खाद बीज खरीदने के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। 

इसके साथ ही साथ इसके लाभार्थियों के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किये जाते है। 

  • कृषि उपकरण के लिए अनुदान 
  • बिजली बिल माफ़ी 
  • खाद-बीज के लिए मदद
  • प्रशिक्षण

5. निःशुल्क इलाज

संबल कार्ड के पंजीकृत परिवारों को मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलती है। साथ ही परिवार की गर्भवती महिला को भी सरकार आर्थिक सहायता के रूप में एकमुश्त 16,000 रु की राशि प्रदान करती है। 

  • प्रसूता महिला को 16,000 की सहायता राशि 

इसका लाभ लेने के लिए महिला को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में खुद को रजिस्टर कराना होता है। 

6. अंत्येष्ठी में सहायता

इन सब के अतिरिक्त किसी भी परिस्थिति में यदि संबल कार्ड पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, उस स्थिति में परिवार को 5,000 रु की राशि अंत्येष्टि सहायता के रूप में की जाती है। जिसका भुगतान तत्काल DBT के द्वाराकिया जाता है। 

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको संबल कार्ड के फायदें बताये। इसके अलावा आपको विस्तार से समझाया संबल योजना से जुड़े परिवार बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना बीमा, निःशुल्क इलाज, कृषि सहायता, सस्ती बिजली जैसे कितने सारे लाभ प्राप्त कर सकते है। उम्मीद है आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अपने कोई भी सवाल आप हमसे नीचे कमेंट कर के पूछ सकते है। धन्यवाद!

Leave a Reply