[Latest] MP RTO List – जिलेवार लिस्ट, आरटीओ कोड और जिले का नाम

MP RTO List के ज़रिए किसी भी गाडी की नंबर प्लेट देख कर पहचाना जा सकता है कि वह गाड़ी मध्य प्रदेश के किस जिले की है । 

हैलो दोस्तों, यदि आप मध्य प्रदेश में रहते है और आपकी पास किसी भी तरह का कोई वाहन है तो आपको अपने इलाके के MP RTO यानि कि Road Transport Office पर वाहन का पंजीयन कराना ज़रूरी होता है । 

RTO के पास ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, वाहनों का रजिस्ट्रेशन करना और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करना जैसी ज़िम्मेदारी होती है । आज के इस आर्टिकल में हम MP RTO List की बात करेंगे और इससे जुडी और अन्य जाकारी भी आपको देंगे । 

MP RTO List  

मध्य प्रदेश सड़क परिवहन विभाग (MP Road Transport Department) के वर्तमान में 51 ऑफिस है, जिसमे एक आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर, 10 RTO, 10 ARTO और 30 DTO है । जिनका काम अपने अपने न्यायाधिकार क्षेत्र में यातायात सुरक्षा, लाइसेंस एवं परमिट जारी करना है । 

Transport Commissioner, Gwalior 1
Regional Transport Office10
Additional Regional Transport Office10
District Transport Office30

दोस्तों मध्य प्रदेश में कुछ नंबर ख़ास वाहनों के लिए आरक्षित होते है, 1 से 3 तक के नंबर ऐसे ही वाहनों को सिर्फ दिए जाते है – 

MP 01 राज्यपाल का वाहन 
MP 02 मध्य प्रदेश शासन के वाहन 
MP 03 मध्य प्रदेश पुलिस के वाहन 

चलिए दोस्तों, अब जिलेवार MP RTO List आपको बताते है – 

MP 04भोपाल MP 38रायसेन 
MP 05 होशंगाबाद MP 39राजगढ़ 
MP 06मुरैना MP 40विदिशा 
MP 07ग्वालियर MP 41देवास 
MP 08गुना MP 42शाजापुर 
MP 09इंदौर MP 43रतलाम 
MP 10खरगोन MP 44नीमच 
MP 11धार MP 45झाबुआ 
MP 12खंडवा MP 46बडवानी 
MP 13उज्जैन MP 47हरदा 
MP 14मंदसौर MP 48बेतुल 
MP 15सागर MP 49नरसिंहपुर 
MP 16छतरपुर MP 50बलाघाट 
MP 17रीवा MP 51मंडला 
MP 18शहडोल MP 52डिंडोरी 
MP 19सतना MP 53सीधी 
MP 20जबलपुर MP 54उमरिया 
MP 21कटनी MP 55बागली, देवास (देवास में 2 RTO है)
MP 22सिवनी MP 56Not Alloted 
MP 23रायपुर (Not in Use)MP 57Not Alloted
MP 24दुर्ग (Not in Use)MP 58Not Alloted
MP 25जगदलपुर (Not in Use)MP 59Not Alloted
MP 26बिलासपुर (Not in Use)MP 61Not Alloted
MP 27अंबिकापुर (Not in Use)MP 62Not Alloted
MP 28छिंदवाडा MP 63Not Alloted
MP 29राजनंदगांव (Not in Use)MP 64Not Alloted
MP 30भिंड MP 65अनुपपुर 
MP 31श्योपुर MP 66सिंगरौली 
MP 32दतिया MP 67अशोकनगर 
MP 33शिवपुरी MP 68बुरहानपुर 
MP 34दमोह MP 69अलीराजपुर 
MP 35पन्ना MP 70आगर मालवा 
MP 36टीकमगढ़ MP 71 निवारी 
MP 37 सीहोर MP 72 नागदा 
MP 73 मैहर 

MP RTO में उपलब्ध सेवाएँ 

MP RTO वाहनों और ड्राइविंग लाइसेंस से जुडी कई तरह की सेवाएँ प्रदान करता है । RTO द्वारा दी जाने वाली कुछ आवश्यक सेवाएँ हैं –

  • Vehicle Registration : सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों को उस अधिकार क्षेत्र वाले आरटीओ में पंजीयन कराना होता है । RTO एक पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करता है ( RC ) जो दर्शाता है कि वाहन एक बार पंजीकृत हो चुका है
  • Driving License : आरटीओ आवश्यक परीक्षण पास करने के बाद पात्र उम्मीदवारों को लाइसेंस जारी करता है
  • Fitness Certificate : आरटीओ अपनी जांच के बाद वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करता है, जिससे पता चलता है कि वह वाहन सड़क पर चलने लायक है भी या नहीं 
  • Permit : आरटीओ व्यावसायिक गतिविधियों में प्रयोग होने वाले वाहनों को अपने अधिकार क्षेत्र में संचालित करने की अनुमति देते हैं
  • RC Transfer : आरटीओ एक वाहन के स्वामित्व को एक मालिक से दूसरे के नाम पर स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करता है

Conclusion 

MP RTO की List में करीब 73 कोड्स है जो कि मध्यप्रदेश सड़क परिवहन विभाग के तहत आने वाले 51 RTO Office से जारी किये जाते है । वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट जैसे कार्य इन्ही कार्यालयों के द्वारा किये जाते है । उम्मीद है आज के इस लेख में बताई गयी जानकारी के बाद अब आप अपने वाहन के नंबर का मतलब समझ गए होंगे साथ ही किसी भी नंबर प्लेट को देख कर उसके जिले की पहचान कर पाएंगे । 

यदि यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और हमें फॉलो करना ना भूलें । धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न  

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न  

MP 73 कोड कहाँ का है?

MP 72 मैहर RTO का कोड है ।

MP 09 जिले का नाम क्या है?

MP 09 इंदौर जिले का RTO कोड है ।

किस RTO का कोड MP 21 है?

MP 21 कटनी RTO का कोड है ।

Leave a Reply