[2023] MP Patrata Parchi Download करें ऑनलाइन, समग्र पोर्टल और एम-राशन मित्र एप से

MP Patrata Parchi

मध्य प्रदेश पात्रता पर्ची (MP Patrata Parchi) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो यह दर्शाता है कि आप राशन कार्ड के पात्र हैं।  इस पर्ची में आपके परिवार के सदस्यों की संख्या, आपका राशन कार्ड नंबर और आपका परिवार किस श्रेणी में आता है, इसकी जानकारी होती है।  यह पर्ची आपको सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीदने के लिए आवश्यक होती है.

मध्य प्रदेश पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल एप पर समग्र आईडी जैसी कुछ सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होती है। 

यहाँ हम पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया को इस आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप बताने जा रहे है – 

MP Patrata Parchi Download 

दोस्तों एमपी राशन की पात्रता पर्ची आप Samagra Portal और M -Ration Mitra App दोनों ही तरीको से घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते है। 

इन दोनों ही तरीको से आप कैसे स्वयं ही अपनी पात्रता पर्ची को डाउनलोड कर सकते है, चलिए डिटेल में समझते है 

Samagra Portal से पात्रता पर्ची कैसे निकालें देखें

MP Patrata Parchi Download करने के लिए आपको क्या करना होता है, इसकी जानकारी आपको नीचे विस्तार से बताई जा रही है –

Step 1 – समग्र पोर्टल ओपन करें 

मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट सबसे पहले आपको ओपन कर लेनी है, जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाता है

mp patrata parchi download

Step 2 – डाउनलोड के विकल्प पर पहुंचना 

इस होम पेज के उपर दांयी ओर डैशबोर्ड विकल्प पर क्लिक करें। आप अगले पेज पर कई विकल्प देखेंगे, इनमे से डाउनलोड पात्रता पर्ची के विकल्प पर क्लिक करें

mp patrata parchi download

Step 3 – अपनी इनफार्मेशन दर्ज करें 

फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आप अपनी फैमिली आईडी, मेम्बर आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे

mp patrata parchi download

Step 4 – पात्रता पर्ची डाउनलोड करें 

सारी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरकर, जैसे ही आप जानकारी प्राप्त करें पर क्लिक करेंगे, आपके सामने राशन कार्ड पात्रता स्लिप आ जाएगी, जिसमें आपके राशन से संबंधित पात्रता दिखाई देगी। 

आगे के लिए आप इसे PDF में डाउनलोड करके भी अपने पास रख सकते हैं।

M-Ration Mitra एप से पात्रता पर्ची डाउनलोड करें

यदि आप अपने मोबाईल से ही मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसे आप M-Ration Mitra App के द्वारा भी कर सकते है, इसके लिए आपके पास समग्र परिवार आईडी होना ज़रूरी है।

  • M-Ration Mitra ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है। प्ले स्टोर से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
M-Ration Mitra App
  • M-Ration Mitra ऐप डाउनलोड करने के बाद इंस्टाल करें। इसे Open करने के बाद आपसे समग्र परिवार आईडी मांगी जाएगी
MP Patrata Parchi Download with M-Ration Mitra App
  • Samagra ID मोबाईल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद आप M-Ration Mitra App में लॉग इन करेंगे
  • अब एप पर “राशन पात्रता पर्ची” का विकल्प चुनें, तब आपकी पात्रता पर्ची PDF के रूप में आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी
MP Patrata Parchi Download with M-Ration Mitra App

इस तरह, आप M-Ration Mitra App का उपयोग करके राशन कार्ड पात्रता पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या होती है?

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने का निर्णय लिया, राशन मित्र पात्रता पर्ची के आधार पर लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची एक दस्तावेज है जो यह दर्शाता है कि आप राशन कार्ड के पात्र हैं। 

पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी मुफ्त में राशन पाने का लाभ उठा सकते हैं और इसके अलावा इस राशन पात्रता पर्ची में राशन कार्ड धारक के परिवारों का विवरण तथ राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी मौजूद होती है। राशन कार्ड गुम होने की स्थिति में आप राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं।

राशन कार्ड पात्रता पर्ची के फायदें 

समग्र आईडी राशन कार्ड पात्रता पर्ची के के निम्नलिखित फायदें हैं –

  • जैसा कि पहले होता था, पर्ची की प्रक्रिया ऑफलाइन करने से बहुत समय खराब होता था, लेकिन ऑनलाइन करने से बहुत समय बचेगा
  • पर्ची लेने के लिए पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब आप घर बैठे पर्ची से संबंधित जानकारी पा सकते हैं
  • आपको पर्ची में लिखे मूल्य के अनुसार ही राशन दिया जाएगा; आपसे मनमर्जी का पैसा नहीं माँगा जा सकता है
  • राशन कार्ड पर्ची को Samagra ID से डाउनलोड कर सकते हैं

पात्रता पर्ची के लिए जरूरी दस्तावेज

समग्र पोर्टल या एप से पात्रता पर्ची डाउनलोड करते समय आपको नीचे दी गयी जानकारी दर्ज करने की ज़रूरत होती है –

  • जिला का नाम
  • नगर परिषद या Local Body
  • फैमिली आईडी समग्र आईडी
  • सदस्य आईडी (Member ID)
  • मोबाइल नंबर

Conclusion

मध्य प्रदेश पात्रता पर्ची (MP Patrata Parchi) डाउनलोड करने का तरीका काफी सरल है। आप इसे घर बैठे ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं। पात्रता पर्ची एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आपको सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीदने में मदद करता है। 

लेख में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप बड़ी ही आसानी से खुद ही अपनी पात्रता पर्ची को डाउनलोड कर सकते है और योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply