मोबाइल से खसरा खतौनी कैसे निकालें? MP Bhulekh

खसरा खौतानी निकालने के लिए आपको पटवारी या लोक सेवा केन्द्रों के चक्कर लगाने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप खुद ही घर बैठे, अपने मोबाइल से खसरा खतौनी निकाल सकते है… वो भी बिना कोई पैसे दिए। 

मध्य प्रदेश का लैंड रिकॉर्ड पोर्टल MP Bhulekh आपको खसरा खतौनी देखने और उसकी नक़ल निकलने की सुविधा देता है। 

इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल से खसरा खतौनी निकालने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप समझायेंगे। साथ ही MP Bhulekh पोर्टल की डायरेक्ट लिंक भी आपको मिलेगी, जिससे एक क्लिक कर आप पोर्टल पर पहुच सके। 

खसरा खतौनी निकालने की प्रक्रिया 

मध्य प्रदेश में खसरा खतौनी लैंड रिकॉर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbhulekh.gov.in से निकाला जा सकता है। पोर्टल पर भूमि स्वामी के नाम, खसरा नंबर या प्लाट नंबर के माध्यम से आप खसरा सर्च कर सकते है। 

खसरा निकालने के लिए नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें 

Step 1: MP Bhulekh पोर्टल खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल पर MP Bhulekh पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in अपने ब्राउज़र पर ओपन कर लें। 

आप चाहे तो इस लिंक mpbhulekh.gov.in पर क्लिक कर के डायरेक्ट भी इस पोर्टल पर पहुँच सकते है। 

आपके सामने इस तरह का पेज खुल जायेगा। 

Step 2: खसरा सर्च के पेज पर जायें 

अब आपको खसरा खतौनी की सेवा वाले पेज पर जाना होगा। इसके लिए होम पेज पर ही नज़र आ रहे, भू-अभिलेख के विकल्प पर क्लिक कर दें। 

आपके सामने एक मैसेज आएगा, “क्या आप भू-अभिलेख में खसरा, खोजना चाहते है?”, यहाँ YES बटन पर क्ल्सिक कर के आगे बढ़ें। 

आपके सामने अब यह पेज खुल जायेगा। 

Step 3: अपना गाँव चुनें

यहाँ आपको सबसे पहले लिस्ट में से क्रमशः अपना जिला, तहसील और गाँव का चयन करना है। 

अब आप चाहे तो भूमि स्वामी का नाम, खसरा संख्या या प्लाट संख्या में से किसी भी एक के ज़रिए अपना खसरा निकाल सकते है। 

यदि आपको अपना खसरा संख्या या प्लाट संख्या नहीं पता, तो कोई बात नहीं… भूमि स्वामी का चयन करने के बाद, आपके चुने हुए गाँव में हर एक भूमिं स्वामी के नाम कि लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।

Step 4: खसरा खतौनी निकालें

यहाँ से अपना नाम चुनें, जिसके बाद उक्त व्यक्ति के नाम पर मौजूद खसरा/प्लाट संख्या चुनने का विकल्प आएगा, उसे चुने और कैप्चा डालकर विवरण देखें बटन पर क्लिक कर दें। 

आपके सामने भू भाग आईडी, क्षेत्रफल समेत सारा विवरण खुल जाएगा। 

यहाँ आप जैसे ही खसरा देखें कॉलम में दिए बटन पर क्लिक करेंगे, एक नए टैब मे आपके खसरा/खतौनी की नक़ल खुल जायेगी, जिसे आप चाहे तो पीडीएफ फोर्मेट में अपने मोबाइल पर सेव भी कर सकते है। 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कैसे आप अपने मोबाइल फ़ोन से मध्य प्रदेश में खसरा खतौनी बड़ी ही आसानी से निकाल सकते है। इसके पूरी प्रक्रिया हमने स्टेप बाई स्टेप आपको समझाने का प्रयास किया है। 

उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको मोबाइल से खसरा निकलने में मदद मिलेगी। अपने अन्य किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

Leave a Reply