केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के सभी नियम जानें एक जगह – KVS Admission Rule

केंदीय विद्यालय या KV, पढ़ाई के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते है, और प्राइवेट स्कूलों की तुलना में इनकी बहुत ही कम फीस होती है। हर साल लाखों लोग अपने बच्चों का एडमिशन इनमे कराना चाहते है। 

लेकिन इससे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के नियम आपको पता होने चाहिए। जिससे आपका एप्लीकेशन फॉर्म गारंटीड एक्सेप्ट हो जाये। 

इस आर्टिकल में हम केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के विभिन्न नियमों के बारे में आपको बताएँगे। इसमें आप जानेंगे, कि केंद्रीय विद्यालयों में कौन एडमिशन ले सकता है, इसमें एडमिशन कैसे होते है और ज़रूरी डॉक्यूमेंट, पात्रता, फीस समेत सभी जानकारी हम इसमें देखेंगे। 

केंद्रीय विद्यालय में कौन एडमिशन ले सकता है?

केंद्रीय विद्यालय में 6 वर्ष न्यूनतम से अधिकतम 8 वर्ष आयु सीमा की पात्रता पूरी करने वाले कोई भी बच्चे एडमिशन ले सकते है। हालांकि यहाँ जो बात ध्यान रखने वाली है – 

  • केंद्रीय विद्यालय के क्षेत्र में स्थित केंद्रीय संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। 
  • विद्यालय की कुल सीटों में से 10% सीटें EWS यानि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए होती है। 
  • ऊपर दिए गए सीटों पर प्रवेश के बाद रिक्त सीटों पर अन्य कोई भी सामान्य छात्र आवेदन कर सकता है। 
  • कक्षा 2 या उससे ऊपर की कक्षा के लिए आवेदन उस विद्यालय में उक्त कक्षा की रिक्त सीट होने पर ही किया जा सकता है। 

जी हाँ, आम लोगों को भी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिल सकता है, बशर्तें उक्त विद्यालय में सीट रिक्त हो। 

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे करें?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आपको एप्लीकेशन विंडो खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन कराना होता है। हर साल केंद्रीय विद्यालयों के लिए आवेदन अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होते है। 

कक्षा 1 में एडमिशन का नियम

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन आप ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कर सकते है प

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – KVS की ऑफिसियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माध्यम से किसी भी केंद्रीय विद्यालय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 
  • ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन – ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होता है, जिसे भर कर आप, जिस भी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते है उसके प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करा सकते है। 

एप्लीकेशन प्रोसेस बंद होने के बाद प्राथमिकता के अनुसार 3 लिस्टों में चयनित बच्चों के नाम प्रदर्शित की जाती है। 

कक्षा 2 और बड़ी कक्षा में एडमिशन का नियम

कक्षा 1 में एडमिशन के नोटिफिकेशन के साथ ही कक्षा 2 और अन्य बड़ी कक्षाओं में एडमिशन का भी नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिसका आवेदन सिर्फ ऑफलाइन ही किया जा सकता है। 

हालाँकि ध्यान रहे, आप जिस केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन चाहते है, उस विद्यालय में उक्त कक्षा की सीट खाली रहने पर ही आप एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है। 

कक्षा 11 में एडमिशन का नियम

केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11 में एडमिशन सिर्फ एंट्रेंस टेस्ट के ज़रिए होता है, और प्रवेश की प्रक्रिया कक्षा 10वीं के रिजल्ट बाद ही शुरू होती है।  जो कि रिजल्ट आने के 30 दिन बाद तक चलती है। 

एंट्रेंस टेस्ट में नीचे दिए गए विषय सम्मिलित होते है, जिसमे न्यूनतम 33% नंबर लाने ज़रूरी होते है

  • हिंदी 
  • अंग्रेजी 
  • मैथ्स 
  • सोशल साइंस 
  • साइंस

इसके साथ ही स्पोर्ट्स, NCC और Scout-Guide के विद्यार्थियों को भी प्रवेश में लाभ दिया जाता है।    

केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है?

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा 1 से 8 तक ट्यूशन फीस शुन्य है। वहीँ ट्यूशन फीस के अलावा एडमिशन फीस, री-एडमिशन फीस और कंप्यूटर फंड जमा करने होते है, जिसकी डिटेल नीचे दी गयी है। 

एडमिशन फीस 25 रु 
री-एडमिशन फीस 100 रु 

एडमिशन/री-एडमिशन फीस के अलावा केंद्रीय विद्यालय में लगने वाली फीस –

कक्षाट्यूशन फीसविद्यालय विकास निधिकंप्यूटर फंड
कक्षा 1-8 कोई फीस नहीं 500 रु प्रतिमाह 100 प्रतिमाह
(कक्षा 3 से)
कक्षा 9 और 10 (लड़कों के लिए)200 रु प्रतिमाह 500 रु प्रतिमाह 100 रु प्रतिमाह 
कक्षा 11 और 12 (लड़कों के लिए)300 रु प्रतिमाह (कॉमर्स और ह्यूमैनिटी)
400 रु प्रतिमाह (साइंस)
500 रु प्रतिमाह 150 रु प्रतिमाह 

लड़कियों के लिए क्लास 1 से 12 तक ट्यूशन फीस निःशुल्क है। 

केंद्रीय विद्यालय की पात्रता क्या है?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले इन पात्रता शर्तों को ज़रूर पढ़ लें –

  • कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए
  • SC/ST वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के लिए मान्य जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए 
  • EWS की सीटों पर एडमिशन लेने के लिए वैध BPL सर्टिफिकेट होना चाहिए 
  • कक्षा 11 में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट उत्तीर्ण करना वश्यक है

केंद्रीय विद्यालय के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के आवेदन के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की ज़रूरत होती है – 

  • बच्चे का आधार कार्ड 
  • माता पिता का आधार कार्ड 
  • यदि माता या पिता केंद्रीय संस्थान में कार्यरत है, तो एम्प्लोयी आईडी 
  • ST/SC वर्ग से होने की दशा में जाती प्रमाण पत्र 
  • EWS वर्ग से होने पर EWS सर्टिफिकेट  

निष्कर्ष

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश कोई भी आम लोग ले सकते है, हालांकि केंद्रीय संस्थान के कर्मियों के बच्चों के इसमें प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा ST/SC और EWS के बच्चों के लिए भी सीटें आरक्षित होती है। इस आर्टिकल में हमने क्लास 1 से क्लास 11 तक के प्रवेश के नियमों की जानकारी आपको दी है साथ ही पात्रता और फीस संबंधी जानकारी भी आपको बताई है। 

उम्मीद है, इससे आपको केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश नियमों को समझने में मदद मिली होगी। अपने कोई भी सवाल आप हमसे नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।

4 thoughts on “केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के सभी नियम जानें एक जगह – KVS Admission Rule”

    • Haan bilkul Vikas ji, jaisa ki hmne article me bataya hai, KV me admission ke liye parent ka sarkari naukri me hona zaruri nahi hai. Halanki ye baat dhyan dene wali hai ki apke area me KV me khali seat ki sthiti kya hai.

      Reply
  1. Main private job karti hon or ek singal mother bhi to kya main apne bete ka admission KV. Main karwa sakti hoon.for class 7. Please batayen

    Reply
    • Haan Sonia ji, aap bilkul apne bete ka admission KV me karwa sakti hain. Lekin aap chunki Class 7 ki baat kar rahi hai, to KV me fresh batch sirf Class 1 ke liye hi bante hai, Baki Classes me admission sirf vacant seats par hote hai. Iske liye apko apne shahar me sthit KV Schools me jaa kar vacant seat ki jankari leni padegi.

      Reply

Leave a Reply