बिहार में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए? ऑनलाइन ऑफलाइन तरीका, PDF फॉर्म समेत पूरी जानकारी

स्कूल कॉलेज में प्रवेश, पासपोर्ट, नई संपत्ति खरीदने से लेकर के अनेकों योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। 

यदि आप बिहार में रहते है, तो जन्म प्रमाण पत्र कहाँ और कैसे बनवाना है, बिहार में जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म भरने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है। 

बिहार में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन शुल्क और स्टेटस चैक करने जैसी सभी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें। 

जन्म प्रमाण पत्र कहां और कैसे बनता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति के जन्म को प्रमाणित करता है। यह दस्तावेज बच्चे के जन्म के समय उसके माता-पिता के निवास स्थान पर स्थित कार्यालयों द्वारा जारी किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले मुख्य स्थान हैं:

  • नगर निगम
  • नगर पालिका
  • नगर पालिका परिषद
  • ग्राम पंचायत (गांवों में)

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

बिहार जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar e District Portal
  1. crsorgi.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  2. “जनरल पब्लिक साइन अप” पर क्लिक करें
  3. अपना User Name, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, शिशु के जन्म की तिथि, राज्य, जिला, उप-जिला और गांव/नगर पंजीकरण इकाई भरें
  4. कैप्चा कोड दर्ज करें और “रजिस्टर” पर क्लिक करें
  5. आपको एक एक्टिवेशन लिंक के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा
  6. लिंक पर क्लिक करें
  7. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  8. “बर्थ रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें
  9. आवश्यक जानकारी भरें और “सेव” पर क्लिक करें
  10. आपके द्वारा भरे गए फॉर्म का पूर्वावलोकन करें
  11. यदि आप संतुष्ट हैं, तो “सबमिट” पर क्लिक करें

आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है. आपको अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक ट्रैकिंग नंबर प्राप्त होगा। 

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से कैसे बनाये?

यदि ऑनलाइन आवेदन करने में आपको किसी तरह की परेशानी पेश आती है, तो यहाँ बताये तरीके से आप ऑफ़लाइन भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं:

  1. अपने क्षेत्र के नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील या नगर निगम में जाएं
  2. कार्यालय में जाकर वहां आवेदन करने के लिए पंजीकरण फॉर्म को प्राप्त करें
  3. फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें
  4. फॉर्म में भरने की जानकारी इस प्रकार है:
    • आवेदक का नाम
    • जन्म स्थान
    • जन्म का समय
    • माता-पिता का नाम
    • जिला
    • राज्य
    • पता
  5. सभी जानकारी भरने के बाद बताये गए सभी ज़रूरी दस्तावेजों को सलंग्न करें
  6. पूर्णरूप से भरे आवेदन फॉर्म को ज़रूरी दस्तावेजो के साथ संबंधित कार्यालय में जमा कर दें
  7. आवेदन पत्र की जांच पूर्ण होने के बाद 7 से 30 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र आपको प्राप्त हो जायेगा

बिहार जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म

आप चाहे तो हमारे द्वारा नीचे दिए जा रहे जन्म प्रमाण पत्र के पीडीएफ फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट करा सकते है –

Bihar Birth Certificate हेतु आवेदन शुल्क

जन्म से 21 दिनों के भीतर कोई शुल्क नहीं 
21 दिन बीत जाने के बाद 2 रु विलंब शुल्क 
30 दिन से 1 साल तक 5 रु विलंब शुल्क 
1 साल बीत जाने के बाद 10 रु मजिस्ट्रेट के आदेश पर 

बिहार जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक का उम्र प्रूफ (आधार कार्ड, स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित पत्र)
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म
  • एफिडेविट (शपथ पत्र)
  • वार्ड सदस्य का मोहर और हस्ताक्षर
  • मुखिया का मोहर और हस्ताक्षर
  • आगनवाड़ी सेविका का मोहर और हस्ताक्षर
  • खोजी शुल्क (पंचायत सचिव के द्वारा )

अधिक जानकारी:

जन्म प्रमाण पत्र के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र के नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील या नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं। 

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है?

सामान्य प्रकरणों में 7 से 30 दिनों के भीतर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। हालाँकि आवेदन के समय आपको जो ट्रैकिंग नंबर मिलता है, उसके द्वारा आप बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति चैक कर सकते है। 

जन्म प्रमाण पत्र स्टेटस चैक करे 

 यहाँ एक उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीका है कि आप जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति कैसे जांच सकते हैं:

Bihar janam praman patra status check
  1. e-district की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर, “आवेदन की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें
  3. एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा
  4. अपने आवेदन नंबर दर्ज करें
  5. “सर्च” बटन पर क्लिक करें
  6. आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

यहाँ एक बेहतर तरीका है कि आप जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं:

bihar janam praman patra download
Bihar birth certificate download
  1. नगर सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर, “जन्म प्रमाण पत्र” विकल्प पर क्लिक करें
  3. “जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें
  4. अपने पहचान पत्र नंबर, पंजीकरण नंबर या जन्म तिथि दर्ज करें
  5. “सर्च” बटन पर क्लिक करें
  6. आपके आवेदन की स्थिति का विवरण प्रदर्शित होगा
  7. यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र तैयार है, तो आप “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं
  8. एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद, आप किसी भी कॉपी की दुकान पर जाकर इसकी प्रिंट ले सकते हैं

Bihar Janm Praman Patra के लाभ

सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई योजनाओं के लाभ के लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। इसके अलावा कई सेवाओं के लिए भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की ज़रूरत पड़ती है –

  • स्कूल कॉलेज में प्रवेश 
  • विवाह के लिए आयु प्रमाण के तौर पर 
  • पासपोर्ट बनवाने में 
  • संपत्ति के अधिकार या अन्य दस्तावेजों में 

Conclusion

बिहार में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर बनाया जा सकता है या फिर ऑफलाइन बनाने के लिए नजदीकी तहसील कार्यालय या नगर निगम जा सकते है। जन्म से 21 दिनों के भीतर इसे बिलकुल निःशुल्क बनाया जा सकता है और आवेदन जमा करने के 7 दिनों से 30 दिन के अन्दर ये आपको प्राप्त हो जाता है। उम्मीद है इस आर्टिकल से आप बिहार में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया समझ गए होंगे। 

Thanks for Reading 

Leave a Reply