बिहार की सरकार के द्वारा Labour Card सभी क्षेत्र के असंगठित मजदूर को आर्थिक एवं सामाजिक सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। यह योजना बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 बिहार सरकार के द्वारा की गई एक अनूठी पहल है जिसमें सभी मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यदि आपने बिहार लेबर कार्ड बनवा लिया है तो अब आप अपना नाम इस लिस्ट यानी बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 में चेक कर सकते हैं। जिसकी जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि आप इस लिस्ट में ऑनलाइन और ऑफलाइन किस तरीके से अपना नाम को देख सकते हैं।
Bihar Labour Card List 2025
| बोर्ड का नाम | बिहार भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड |
| योजना का नाम | बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 |
| किसके लिए है यह योजना | बिहार के सभी श्रमिकों के लिए |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://epanchayat.bihar.gov.in/epanchayat/Default.aspx |
बिहार लेबर कार्ड योजना 2025 क्या है
इस योजना के अंदर बिहार की सरकार ने सभी बिहार राज्य के मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए इस योजना का प्रारंभ किया है जिसके अंतर्गत विभिन्न तरीके की वित्तीय सहायता शामिल की गई हैं।
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट का महत्वपूर्ण उपयोग
इस योजना खाता बिहार के सभी श्रमिकों को मिल सकेगा। इसके महत्वपूर्ण लाभ है शिक्षा में सहायता,पेंशन योजना, मातृत्व लाभ और विवाह में सहायता इत्यादि अन्य लाभ भी है।
यदि बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025, यदि आपका नाम जुड़ जाता है तो आपको यह भी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
बिहार लेबर कार्ड योजना के लाभ
इसको विशेष योजना के अंदर मिलने वाले श्रमिकों के लाभ विभिन्न प्रकार के हैं जो कि इस प्रकार है
- मातृत्व लाभ
इसके अंतर्गत महिला को उसकी मजदूरी के समतुल्य 90 दिनों तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
आई.आई.टी / आई.आई.एम अथवा एम्स इत्यादि जैसी संस्थाओं में दाखिला होने पर पूरा ट्यूशन फीस वित्तीय सहायता।
बीटेक अथवा समकक्ष कोर्स के लिए किसी सरकारी संस्थान में एडमिशन लेने पर ₹20000 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
सरकारी पॉलीटेक्निक / नर्सिंग या डिप्लोमा के लिए 10000 रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी।
सरकारी आई.टी.आई या समकक्ष कोर्स के लिए एक मोस्ट ₹5000 प्रदान की जाएगी।
- पेंशन की सहायता
इसके अंतर्गत 5 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर 60 वर्ष के पश्चात ₹1000 प्रतिमा पेंशन दिया जाएगा।
- विकलांग पेंशन सहायता
लकवा, कोढ़, टी.वी अथवा दुर्घटना आदि की स्थिति में ₹1000 प्रतिमाह।
स्थाई विकलांगता तथा नि:शक्त की स्थिति में एक मोस्ट 75000 रुपए दिए जाएंगे, एवं अस्थाई निशक्त की स्थिति में ₹50000 एक मोस्ट दिए जाएंगे।
- चिकित्सा में सहायता
इसके अंतर्गत लाभार्थी के खाते में प्रति वर्ष ₹3000 भेजा जाएगा।
- भवन मरम्मती एवं साइकिल खरीद पर लाभ
इसके अंतर्गत जिस भी व्यक्ति का तीन वर्षों तक की सदस्यता पूरी होने पर ₹20000 की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि सिर्फ एक बार दी जायेगी। तथा साइकिल के लिए एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने के बाद ₹3,500 प्रदान की जाएगी।
- दाह संस्कार के लिए धनराशि
इसके अंतर्गत व्यक्ति को ₹5000 तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।
बिहार लेबर कार्ड 2025 में नाम कैसे चेक करें
ऑनलाइन तरीका (Online method)
यदि आपका लेबर कार्ड बन गया है उसके बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित बिंदुओं को आप फॉलो कर सकते हैं:
सर्वप्रथम आप बिहार भवन निर्माण एवं अन्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://epanchayat.bihar.gov.in/epanchayat/Default.aspx

जहां पर आपके ऊपर राइट साइड पर तीन लाइन दिखाई देंगे जिस पर आपको क्लिक करना है।
वहां पर क्लिक करने के बाद एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
उसके पश्चात आपको लेबर रिपोर्ट नाम का ऑप्शन दिखाई देगा जिसको आपको पुनः क्लिक करना है।

उसको क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी जो कि हर जिले की होगी जिसमें से आप अपना जिला ढूंढ कर आप अपना नाम देख सकते हैं।

ऑफलाइन तरीका (Offline mode): बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 स्टेटस चेक कैसे करें:
यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप नजदीकी बिहार जिला श्रम कार्यालय या BOCW बोर्ड में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन चेक कर सकते हैं।
जिसके लिए साथ में आप अपने आधार कार्ड मोबाइल नंबर और आवेदन फॉर्म की कॉपी साथ में रख लीजिए।
नोट: 2025 में अधिकांश सुविधा ऑनलाइन हैं, इसके लिए आप CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) की मदद ले सकते हैं
बिहार श्रमिक कार्ड पंजीकरण स्थिति (registration status) कैसे जांचें
सर्वप्रथम आप बिहार निर्माण एवं अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
https://bocwscheme.bihar.gov.in
जहां पर आपको नीचे की तरफ जाने पर एक रजिस्ट्रेशन स्टेटस (registration status) नाम से ऑप्शन दिखाई देगा।

वहां पर आपका एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर डालना होगा जो कि आपको फॉर्म भरते समय मिला होगा।

और वहां पर एक कैप्चर दिखायी देगा जिसे भर कर के आपको सबमिट करना होगा उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका फॉर्म सबमिट हुआ है या नहीं।
इस प्रक्रिया से आप अपने बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन का स्टेटस और बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 योजना का जानकारी ले सकते हैं।